देवा मेला में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बनाया गया सेल्फी प्वाइंट

बाराबंकी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार शारदीय नवरात्रि मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर महिला थाना प्रभारी मुन्नी सिंह के नेतृत्व में दस अक्टूबर को देवा मेला बाराबंकी में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम की म0का0 पूजा यादव, म0का0 प्राची पटेल, म0का0 आरती तथा म0का0 सोनी उपस्थित रहीं। टीम ने मिशन शक्ति केंद्र पर चौपाल लगाकर महिलाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन से जुड़ी जानकारियाँ दीं।महिलाओं एवं बालिकाओं को बाल विवाह, पास्को एक्ट, साइबर क्राइम, तथा यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।इसके अलावा टीम ने महिलाओं को सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं जैसे — सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि की जानकारी दी और पंपलेट वितरित किए।चौपाल में उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याएं भी पूछी गईं और उन्हें समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।देवा मेला में महिला थाना प्रभारी मुन्नी सिंह अपनी पूरी टीम के साथ सक्रिय दिखाई दीं। उन्होंने मेला घूमने आई महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित सभी जरूरी जानकारी दी और उन्हें समझाया कि किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से तुरंत पुलिस या प्रशासन से संपर्क किया जा सकता है। इससे पहले महिला थानाध्यक्ष मुन्नी सिंह एवं उनकी टीम ने पलिया मसूदपुर स्थिति प्राथमिक विद्यालय पलिया मसूदपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत जागरूक किया।
रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।