रिपोर्ट हरेन्द्र प्रताप सिंह

एमडी न्यूज़ बिजुआ

बिजुआ खीरी। लखीमपुर जिले के दौलतापुर ग्राम पंचायत में शारदा नदी का कटान तीन दिन बाद भी जारी है। इससे रेलवे लाइन को खतरा पैदा हो गया है और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
बीते गुरुवार को पलिया विधायक रोमी साहनी ने मौके पर पहुंचकर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को फोन पर कटान रोकने की व्यवस्था करने की मांग की थी। डीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पलिया एसडीएम अवनीश मिश्रा को कटान स्थल पर भेजकर यथासंभव व्यवस्था कराने का आदेश दिया था।
हालांकि, आदेश के बावजूद कटान अब भी जारी है। रेलवे की ओर से भी अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है। शारदा नदी लगातार रेलवे लाइन की ओर बढ़ रही है।
पलिया तहसीलदार ज्योति वर्मा ने बताया कि रेलवे को पत्र भेजकर सूचित किया गया है। साथ ही, बाढ़खंड और सिंचाई विभाग को भी कटान रोकने के उपाय करने के लिए कहा गया है।

md news||update

रिपोर्ट-हरेन्द्र प्रताप सिंह

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *