आनंद कुमार रिपोर्टर
MD ब्रेकिंग न्यूज

बाराबंकी-तीन पन्ने का मिला मौके से सुसाइड नोट

कर्ज से परेशान था व्यापारी

फोन पर हुई थी किसी बाहर के व्यापारी से नोंकझोंक

उसके बाद घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से मार ली खुद को गोली

देर रात हुई घटना से व्यापारियों में हड़कंप

बाराबंकी शहर के धनोखर चौराहे पर है साड़ी की दुकान

व्यापारी पवन जैन के छोटे भाई थे नीरज जैन

बाराबंकी। शहर में सोमवार को एक कपड़ा व्यापारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर कोतवाली नगर पुलिस मौजूद है।


लक्ष्मणपुरी कॉलोनी निवासी व्यापारी नीरज जैन मूल रूप से सरावगी मोहल्ले के रहने वाले थे और फिलहाल किराए के मकान में रह रहे थे। घटना के वक्त वह घर पर अकेले थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो नीरज खून से लथपथ पड़े मिले। खून से लगभग देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को बुलाया और उन्हें जिला अस्पताल ले गए डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया
नीरज जैन मशहूर कल्पना साड़ी सेंटर के मालिक पवन उर्फ डब्बू जैन के छोटे भाई थे। बताया जा रहा है कि नीरज आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

md news||update

रिपोर्ट-आनंद कुमार

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *