युवक व महिला मंगल दलों का हुआ खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण।

रिपोर्टर
प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

बदायूं 13 अक्टूबर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ के जुपिटर हाल में ग्राम पंचायतों में गठित युवक एवं महिला मंगल दलों को उपलब्ध कराए जाने वाली खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण एवं सांसद खेल स्पर्धा व विधायक खेल स्पर्धा के आयोजन का शुभारंभ किया। बदायूं जनपद में कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग एनआईसी सभागार बदायूं में कराई गई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, क्षेत्र के युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल सदस्य व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ग्राम पंचायत खुनक विकास खंड जगत की महिला मंगल दल अध्यक्ष फरीन बी, आदि युवक मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया । कार्यक्रम में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी हरिप्रेम, जिला क्रीड़ाधिकारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी व अन्य अधिकारीगण व युवक व महिला मंगल दल सदस्य मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *