MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

जनपद मुजफ्फरनगर में दीपावली के पर्व के नजदीक आने के चलते अलर्ट पर आए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा लगातार छापेमारी और चेकिंग की जा रही है। इसी अभियान में शाम के समय हाईवे पर एक मिनी ट्रक में ले जाया जा रहा 15 कुंतल पनीर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़ा। पनीर देखने में ही पूरी तरह से नकली प्रतीत हो रहा था जिस कारण इसके नमूने लेकर गड्ढे में दबाकर नष्ट करा दिया गया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की सहायक आयुक्त अर्चना धीरान के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार 14 अक्टूबर की शाम को हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र में नकली पनीर की गाड़ी पकड़ी। जिसमें लगभग 15 कुंतल पनीर जिसकी अनुमानित कीमत रुपए 330000 थी। पनीर को विक्रय हेतु उत्तराखंड ले जाया जा रहा था। टीम द्वारा मौके पर चार नमूने भर कर नकली पनीर को मौके पर जेसीबी से गढ्ढा खुदवा कर मिट्टी में दबा दिया गया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *