रिपोर्ट सोनू

एमडी न्यूज़

वाराणसी। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता-2025 के अंतर्गत दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन न्याय पंचायत बरेमा स्थित कम्पोजिट विद्यालय बरेमा में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की ग्राम पंचायतों से चयनित छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल हमारे जीवन का आवश्यक अंग है, यह हमें अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश देता है।”

प्रतियोगिता में 11-14 वर्ष, 14-18 वर्ष एवं 18-40 वर्ष आयु वर्गों में विभिन्न स्पर्धाएँ आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
100 मीटर दौड़ में-11-14 आयु वर्ग में — आराधना राजभर और सत्यम यादव विजेता रहे।14-18 आयु वर्ग में — गौरव सिंह और प्रमिला सिंह ने बाजी मारी।18-40 आयु वर्ग में — आकाश यादव तथा गीता मौर्य प्रथम स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ मे – आरती सिंह और सपना देवी विजेता रहीं, जबकि अविनाश कुमार और पूनम यादव द्वितीय स्थान पर रहे।400 मीटर एवं 800 मीटर दौड़ में सचिन पटेल, नेहा सिंह, मनोज कुमार और अनिता मौर्य ने शानदार प्रदर्शन किया।लंबी कूद और गोला फेंक प्रतियोगिता में अमित विश्वकर्मा, छत्रपति पटेल, प्रमोद कुमार और प्रीति कुमारी ने जीत दर्ज की।
टीम स्पर्धाओं में कबड्डी और रस्साकशी के मुकाबले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीम भावना का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर निर्णायक मंडल के सुशील कुमार, संदीप पटेल, कुमकुम कुशवाहा, गीतिका श्रीवास्तव, कुमारी मीना एवं ओमप्रकाश गुप्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नोडल संकुल शिक्षक प्रदीप शुक्ल ने किया।

अंत में विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों की भी उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed