बदायूं के डॉक्टर शकील अहमद को भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल अवार्ड से नवाजा गया।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं जिले के होंन हार समाजसेवी डॉक्टर शकील अहमद को शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इस साल के प्रतिष्ठित भारत रत्न डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम नेशनल अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है यह सम्मान आज 14 अक्टूबर 2025 पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के अवसर पर तालीमी बेदारी द्वारा नई दिल्ली के सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट चाणक्यपुरी में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया जामिया हमदर्द के वाइस चांसलर प्रोफेसर अफसर आलम ने अपने हाथों से डॉक्टर शकील अहमद को यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।इस मौके पर शाहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष कदिर अहमद भी मौजूद रहे जिन्होंने डॉक्टर शकील अहमद की सेवाओं की सराहना की और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर शकील अहमद ने राज्य अल्पसंख्यक हज एवं वक्फ मंत्री दानिश आजाद अंसारी और सांसद इकरा हसन चौधरी से भी मुलाकात की और सामाजिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।तालीम बेदारी टीम विशेष रूप से शमीम अख्तर साहब को इस शानदार और सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए डॉक्टर शकील अहमद ने अपनी भावनाएं व्यक्ति की उन्होंने कहा यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है। बल्कि उन सभी लोगों का है ,जो समाज की सेवा में ईमानदारी से काम कर रहे हैं। यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है तालीमी बेदारी के मंच से बदायूं का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है डॉक्टर शकील अहमद की यह उपलब्धि युवाओं और समाज सेवियोंके लिए एक प्रेरणा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *