संवाददाता : राजीव कुमार
मोंठ (झाँसी)।

थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे

बाजारों में रहेगी पुलिस की कड़ी चौकसी, बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, हाईवे किनारे लगेंगी दुकानें, जुआरियों पर कसेगा शिकंजा

आगामी दीपावली पर्व को लेकर थाना पूँछ परिसर में थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर क्षेत्र के प्रमुख व्यापारीगण, ग्राम प्रधान, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक तथा पत्रकारगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने बैठक में सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली का त्यौहार प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान बाजारों में पुलिस की सघन चौकसी रहेगी ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोका जा सके।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पटाखों की बिक्री केवल उन्हीं व्यापारियों को करने की अनुमति होगी जिनके पास वैध ला

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *