रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में त्रिमूर्ति चौराहा रोड पर बुधवार रात राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की संजय नगर इकाई के कोषाध्यक्ष गंगाराम गुरुनानी व उनके दो बेटों के साथ मारपीट की गई। दबंगों पर पिटाई का आरोप लगाकर पीड़ित पक्ष व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी भी बृहस्पतिवार को बारादरी थाने पहुंचे। रात में हुई मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।


गुरनानी ने थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि आरोपी पक्ष के लोग अक्सर गली का निकास बंद कर लेते हैं। उनकी जनरल स्टोर की दुकान है। इसका रात में सामान आता है। बुधवार रात वह और उनके बेटे सामान उतरवा रहे थे। रास्ता बंद होने से दिक्कत हुई तो उन्होंने टोका, तब आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर उनके बेटों की पिटाई की। इससे उनके काफी चोट आई है। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण को भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *