राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं के स्त्री एवं प्रसूति विभाग में दूरबीन विधि से किया गया जटिल बच्चे दानी का ऑपरेशन।

रिपोर्टर
प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

बदायूं 16 अक्टूबर 2025

बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं के स्त्री एवं प्रसूति विभाग में एक 55 वर्षीय महिला मरीज का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। मरीज कुछ समय से बच्चेदानी संबंधी जटिल समस्याओं से पीड़ित थी। और मेडिकल कॉलेज में परामर्श हेतु पहुंची थी प्रारंभिक जांच के दौरान बच्चेदानी के टुकड़े की बारीकी से जांच की गई। जिसमें कई गंभीर कमियां पाई गई, इसके पश्चात विशेषज्ञों की टीम द्वारा मरीज को दूरबीन विधि लेप्रोस्कोपिक सर्जरी ऑपरेशन की सलाह दी गई। विभागाध्यक्छ डॉ सीमा सरन स्त्री एवं प्रस्तुति विभाग डॉक्टर सुनील कुमार विभागाध्यक्ष सर्जरी विभाग डॉक्टर जया भारती सहायक आचार्य तथा उनकी चिकित्सा टीम ने मिल कर यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया। आधुनिक तकनीकी और विशेषज्ञता के समन्वय से किया गया यह ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा और मरीज अब स्वस्थ हैं ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed