मृतक का फाइल फोटो

8 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बदायूं : थाना बिनावर क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की बीती रात करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।आपको बता दें कि थाना क्षेत्र के चंदौरा के रहने वाले 33 वर्षीय किशन लाल पुत्र वेद राम बुधवार की रात अपने घर के आंगन में सो रहा थे।तभी अचानक सुबह के लगभग 3:00 वह किसी तरह से बिजली के टूटे तार की चपेट में आ गया, जिससे किशनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया की किशनलाल के चार लड़के व चार लड़की है, अजय 19 वर्षीय, अर्जुन 17 वर्षीय, शीतल 11 वर्षीय, आरती 11 वर्षीय, मिलन कुमार 10 वर्षीय, महारानी चित्ररेखा 7 वर्षीय, अनुराधा 5 वर्षीय, आयुष 1 वर्षीय के सिर से पिता का साया उठ जाने से गांव के लोगों एवं क्षेत्र की जनता को इस घटना से काफी दुख हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक किशनलाल अपने परिवार की गृहस्थी को चलाने के लिए गांव-गांव फेरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह के 3:00 बजे तेज हवा व बारिश हुई, जिस कारण गांव में लगे ट्रांसफार्मर पर काफी बड़ा फाल्ट हुआ, जिससे गांव में किसी लाइनों पर 11000 का करंट आ गया और बिजली का तार आंगन में चारपाई पर सो रहे किशन लाल के पास गिर गया।इसी दौरान बारिश से बचने के लिए किशनलाल अपने चारपाई से उठकर कमरे की तरफ चला और टूटे बिजली के तार की चपेट में आ गया। जिससे किशनलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

इस संबंध में थाना बिनावर प्रभारी अजब सिंह का कहना है कि बीती रात एक युवक बिजली के करंट लगने से मौत होना बताया गया है फिलहाल मृतक किशनलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट : आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।