धर्म जागरण बाराबंकी के कार्यकर्ताओं ने लोधेश्वर महादेव की परिक्रमा कर किया सनातन धर्म का प्रचार।बाराबंकी : रामनगर तहसील के पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर धाम महादेवा में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने और सनातन धर्म की रक्षा हेतु धर्म जागरण बाराबंकी के कार्यकर्ताओं ने लोधेश्वर महादेव की परिक्रमा की और लोगों को सनातन धर्म के प्रति लोगों जागरूक किया।सनातन धर्म की जय,हिंदू एकता जिंदाबाद , गौ हत्या बंद हो,अधर्म का नाश हो और हर हर महादेव नारों से पूरा महादेवा धाम गुंजायमान हो उठा।इस अवसर पर लोधेश्वर धाम महादेवा के पुजारी बाबा आदित्यनाथ तिवारी,प्रवेश कुमार शुक्ला,राजेश कुमार अवस्थी, इंद्र कुमार सिंह,बालक राम शर्मा(एडवोकेट), लेखराज सिंह,शिव सिंह,शिवराम जी गुप्ता अनुराग शुक्ला,उमेश तिवारी,गोलू यादव, देवराज सिंह,इंद्रजीत गौतम के सैकड़ों परिक्रमा करते वाले श्रद्धालु मौजूद रहे।मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *