स्वर्णमयी अन्नपूर्णा दर्शन के लिए भक्तों की लगी लंबी कतार।

वाराणसी के अन्नपूर्णा मंदिर में सोमवार दीपावली के दिन भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।

देर शाम मंदिर के महंत ने स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के समक्ष 51 दीप अर्पित कर देश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान अन्य भक्तों ने भी माता के दरबार में दीप दान किया।

दीप जलाकर देश की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद।

महंत शंकरपुरी ने कहा कि दीप ज्योति की तरह हमारा देश जगमगाता रहे, देवीअन्नपूर्णा की कृपा से देश में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। धनतेरस के तीसरे दिन दर्शन करने वालों की लंबी कतार दिखी, सुबह चार बजे से भक्त कतार में होकर दर्शन को जा रहे थे। लाइन गेट नंबर एक से होते हुए बॉसफाटक से आगे पहुंच चुकी थी। मंदिर प्रबंधक काशी मिश्रा ने बताया कि अन्नकूट की तैयारी भी पूरी हो चली है। सैकड़ों कारीगरों द्वारा पूर्वांचल के कोने-कोने से आकर अन्नकूट प्रसाद तैयार किया जा रहा है। इस बार माता की अन्नकूट झांकी विशेष होगा। बीते दो दिनों में लगभग पांच लाख भक्त माँ दरबार में पहुंच चुके हैं। विशेष सहयोग में हरिद्वार से आये शिवांनंद गिरी, प्रदीप श्रीवास्तव, धीरेन्द्र सिंह, राकेश तोमर सहित मंदिर परिवार रहा।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *