व्यापार मंडल के नाम पर हो रहा है व्यापारियों और आम जनता का शोषण।

व्यापार मंडल बनाकर कर रहे हैं धन उगाही का काम।

व्यापारी और आम जनता हो जाए सावधान ?

जल्द होगा खुलासा ??

वाराणसी व्यापार मंडल का मुख्य कार्य व्यापारियों के हितों की रक्षा करना, सरकार और व्यापारियों के बीच सेतु का काम करना, और व्यापार से संबंधित समस्याओं का समाधान करना है। इसके अन्य कार्य हैं – व्यापारियों में एकता और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाना, उन्हें सरकारी नीतियों और कानूनों के बारे में सूचित करना, और कमजोर वर्गों के व्यापारियों को सहायता प्रदान करना।
लेकिन व्यापार मंडल के नाम पर कई संस्था रजिस्ट्रेशन करा कर व्यापारियों और आम जनता का शोषण कर रही है वाराणसी में ऐसे कई मामले आ चुके हैं जिस पर वाराणसी के प्रशासनिक अधिकारी कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहे है इसका कारण क्या है? प्रशासन या तो इन पर ध्यान नहीं दे रहा है या प्रशासनिक अधिकारी पर किसी का दबाव है । वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है जिसमें व्यापार मंडल बनाकर धन उगाही का काम किया जा रहा है व्यापारियों की समस्याओं के साथ-साथ कई व्यापार मंडल लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने के लिए,उन लोगों की मदद के नाम पर पद देने के नाम पर कोई 5100, कोई 11000 और कोई 51000 तक ले रहा है और उनकी मदद करने के बजाय उनका शोषण कर रहा है। जिसके कारण अच्छे व्यापार मंडलों की छवि धूमिल होती जा रही है। व्यापार मंडल का कार्य है व्यापारियों की मदद करना ना कि उनका शोषण करना। कौन है ऐसे लोग जो व्यापार मंडल की छवि को धूमिल करने में लगे हुए हैं बहुत ही जल्द होगा खुलासा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed