ब्रेकिंग न्यूज़ भरतपुर राजस्थान एम डी न्यूज़ रिपोर्टर जितेंद्र आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख भरतपुर। । विशेष अभियान के दौरान थाना कोतवाली भरतपुर एवं थाना कोतवाली बयाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 3 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली पुलिस टीम ने चोरी के मामले में करीब 10 साल से फरार चल रहे अरसद पुत्र अब्बल निवासी डिगचौली, थाना खोह, जिला डीग को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार धारा 138 एनआई एक्ट में 9 साल से फरार सुभाष पुत्र करनसिंह निवासी बोरई, थाना कुम्हेर, जिला डीग को कुम्हेरगेट चौराहा से गिरफ्तार किया है। इसी अभियान के तहत बयाना कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे स्थायी वारंटी सुभान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी अकाता, थाना कामां, जिला डीग को गिरफ्तार किया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *