कुल 1408.8 किमी लंबाई की माइनर व डी.वाई. नहरों की होगी सफाई

बाराबंकी, 24 अक्टूबर 2025।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में सिल्ट सफाई कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद की सभी नहरों में शत-प्रतिशत सिल्ट सफाई गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ की जाए।

डीएम ने कहा कि इस वर्ष कुल 1408.8 किमी लंबाई की नहरों की सफाई सुनिश्चित की जानी है। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तहसील स्तर पर टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए जो सफाई कार्यों की नियमित जांच और सत्यापन करेगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि मानक के विपरीत कार्य पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कार्यों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से भेजी जाए और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या – तेज बहादुर शर्मा

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *