एम.डी. न्यूज़ | रिपोर्टर: जितेंद्र, आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख

दर्जी राजपूत महासभा द्वारा आगामी 1 नवंबर 2025 को मथुरा में भव्य महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर समाज के सभी बंधुओं को सादर आमंत्रण है।

यह सम्मेलन समाज में जागरूकता, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का एक उत्कृष्ट प्रयास है।
जैसा कि कहा गया है — “एक छोटा सा प्रयास भी बड़े परिणाम ला सकता है।”
हमें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए, एक-दूसरे का सहयोग और समर्थन करना चाहिए।

मथुरा जनपद में दर्जी राजपूत समाज के बैनरों से सुसज्जित चौराहे इस बात के प्रतीक हैं कि समाज एकजुट होकर निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर है।
हम समाज के विकास और सम्मान के लिए इसी प्रकार निरंतर कार्य करते रहेंगे।

मथुरा ब्रज क्षेत्र के प्रमुख चौराहों के कुछ छाया चित्र संलग्न हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *