जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट

जौनपुर,मोदीनगर तहसील से सटे ग्राम खींढोरा मे बिजली के खम्बे तो लगा दिए गए है, लेकिन 11000 की लाइन के तार अभी तक नही डाले गए है | इससे ग्रामीणों मे आक्रोश है और वे विभागीय अधिकारियो पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है |

ग्रामीणों का कहना है की बिजली के खम्बे लगने के बाद उन्हें उम्मीद थी की जल्द ही उनके छेत्र मे बिजली की व्यवस्था सुधर जाएगी, लेकिन अभी तक तार नही डाले गए है |

ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियो से मांग की है कि जल्द से जल्द तार डाले जाएं और उनके छेत्र मे बिजली की व्यवस्था सुधारी जाए | ग्रामीणों का कहना है की वे लम्बे समय से इस समस्या से जूझ रहे है और अब वे और अधिक इंतजार नही कर सकते |

विभागीय अधिकारियो का कहना है की इस मामले मे जांच की जाएगी और जल्दी ही समस्या का समाधान किया जाएगा | लेकिन ग्रामीणों को अभी तक कोई आश्वासन नही मिला है |

अब देखना यह है की विभागीय अधिकारी इस मामले मे किया कार्यवाई करते है और कब तक ग्रामीणों को बिजली की समस्या से निजात मिलती है | ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है और अगर जल्द ही समस्या का समाधान नही हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *