आनंद कुमार रिपोर्टर बाराबंकी

ब्रेकिंग न्यूज़ MD बेखौफ चोर, नाकाम पुलिस..! भरे बाजार में तोड़ दिया बंद दरवाजा, उड़ा दी नगदी बाराबंकी शहर में दिन दहाड़े 80 हजार की चोरीनमाज पढ़ने गया था दुकानदारसीसीटीवी का डीवीआर भी ले गयाबाराबंकी नगर कोतवाली इलाके के स्टेशन रोड घोसियाना का है, जहां शुक्रवार की शाम अज्ञात चोरों ने एक कॉम्प्लेक्स में स्थित पीसीओ व सीएससी सेंटर को निशाना बना डाला।गेट लॉक करके नमाज़ पढ़ने गया था दुकानदारगुलरियागार्दा निवासी मोहम्मद कमकाज और उनके भाई मोहम्मद एहसान स्टेशन रोड घोसियाना स्थित कॉम्प्लेक्स में “ईनाम पीसीओ” नाम से फोटोकॉपी और बैंक ऑफ बड़ौदा का सीएससी सेंटर चलाते हैं।शुक्रवार की शाम मोहम्मद कमकाज दुकान का गेट बंद कर मगरिब की नमाज़ पढ़ने लाइनपुरवा स्थित मस्जिद गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर दुकान का ताला तोड़ दिया और गल्ले में रखी ₹80,000 की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यही नहीं, वारदात का सुराग न मिले इसके लिए चोर सीसीटीवी कैमरों का DVR भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।मस्जिद से लौटे तो उड़ गए होशनमाज़ पढ़कर लौटे मोहम्मद कमकाज ने जब दुकान का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो नकदी और DVR दोनों गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और औपचारिक जांच कर लौट गए।पीड़ित ने घटना की तहरीर नगर कोतवाली में देकर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर छानबीन शुरू कर दिया है

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *