बाराबंकी:- पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत महिला थानाध्यक्ष मुन्नी सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम उ0नि0 कामिनी साहू, म0हे0कां0 आशा यादव, म0कां0 प्रीती, म0कां0 सिंधु, म0का0 प्रियता के द्वारा बेगम गंज कालोनी जिला अस्पताल में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बच्चियों को
नारी सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन हेतु बाल विवाह, पास्को एक्ट व साइबर क्राइम संबंधी अपराध ,यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये गये हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर,1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर,1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,108 एंबुलेंस सेवा,102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई व सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं जैसे- सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई व पंपलेट वितरित किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों से उनकी समस्याएं पूछी गई किसी ने कोई समस्या नहीं बताई।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed