एम डी न्यूज़ बरेली।
बरेली के जीआईसी सभागार में आयोजित आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन।
बरेली के जीआईसी सभागार में आयोजित आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन में जिले के प्रभारी व प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि प्रदेश बदल रहा है। सरकार की यह सोच देश-प्रदेश की प्रगति व आत्मनिर्भर भारत के विजन को दर्शाती है, ओडीओपी का कार्य तेजी से बढ़ा है। हर जिले के अलग-अलग उत्पाद राष्ट्रीय पटल पर छाए हुए हैं। बरेली की जरी-जरदोजी देशभर में चमक रही है। महापौर उमेश गौतम ने कहा कि प्रदेश आत्मनिर्भर बन रहा है। लोग स्वदेशी चीजों का प्रयोग कर रहे है। दिवाली पर लोगों ने स्थानीय वस्तुओं का प्रयोग कर एक मिशाल पेश की है। अगर हम में क्षमता है तो हमको आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। 10 साल की बच्ची आज गुड़िया बनाकर करोड़ों रुपये की कंपनी चला रही है। बरेली की बर्फी पूरे देश में प्रसिद्ध है। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, अधीर सक्सेना, अमन सक्सेना, हर्षित चौधरी, दर्पण पाठक, गौरव शर्मा मौजूद रहे।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed