MD News बहुआयामी सामाचार चैनलजिला ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन बुढ़ाना मुजफ्फरनगरनवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद का आगमन के उपरांत कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने जनपद पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों थाना/चौकी/शाखा प्रभारी के साथ गोष्ठी का आयोजन किया। सभी से रूबरू होकर थाना एवं चौकी प्रभारी के साथ थाने में आने वाले शिकायतकर्ताओं पर्यटकों एवं जनमानस से विनम्र पूर्ण व्यवहार एवं कर्तव्य निष्ठता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी प्रभारी को अपने अधीनस्थ कर्मियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने एवं सभी पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर टीमवर्क के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया ध्येय वाक्य मित्रता, सेवा एवं सुरक्षा को चरितार्थ करने के लिए पूरे मनोयोग से काम करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जो पुलिस अधिकारी कर्मचारी अच्छा काम करेगा उसे सम्मानित किया जाएगा और जो गलत काम करेगा उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। गोष्ठी के दौरान डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं, नितिन लोहनी सिटी हल्द्वानी, सुमित पांडे सीओ रामनगर, अमित कुमार सीओ नैनीताल, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक, ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, राजकुमार बिष्ट प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित; बांटे टूलकिट और चेक MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एम0एस0एम0ई0 दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट और ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की बात कही और कहा, > “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता व ऊर्जा के अनुसार उद्यम लगाकर आगे बढ़ेगा।”उन्होंने फतेहपुर के आकांक्षी जनपद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा जिला और देश की 25 फीसदी आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा, तभी राष्ट्र का सपना सच होगा। इस दौरान अनुभवी उद्यमियों—गोविन्द बाबू टाटा और प्रदीप गर्ग ने भी अपने विचार व अनुभव साझा कर नए युवाओं को प्रेरित किया।प्रमुख सरकारी योजनाएं और कदम:उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य हैं:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा स्वरोजगार योजनाएक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण व टूलकिट योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं विभिन्न वर्ग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमसमारोह में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग और भारी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।