रिपोर्ट – मोहम्मद असलम, लखीमपुर खीरी | 30 अक्टूबर

बज़्मे सागर हरम की ओर से आयोजित आल इंडिया मुशायरे में मोहतरम हाजी डा० रईस अहमद उस्मानी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं अदबी योगदान के लिए “अदब नवाज़ समाजी खादिम अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान डा० मोहम्मद शफी सीतापुरी के मज़मूए-ए-कलाम “शबनम से धुले फूल” की रस्म-ए-इजरा के मौके पर प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कई नामचीन शायरों और अदबी हस्तियों ने शिरकत की तथा डा० उस्मानी की समाजसेवा और अदब के क्षेत्र में निरंतर सेवाओं की सराहना की।

डा० रईस अहमद उस्मानी को यह अवार्ड अदब और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान और समर्पण की पहचान के रूप में दिया गया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *