एमडी न्यूज़ से तहसील संवाददाता राम कैलाश

खबर यूपी जनपद बाराबंकी के रामनगर तहसील स्थित पौराणिक स्थल श्री लोधेश्वर धाम मे महादेवा महोत्सव 2025 (अगहनी मेला) की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में बुधवार को जिले के अधिकारियों एवं मेला कमेटी के सदस्यों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार, महादेवा महोत्सव 17 नवम्बर से प्रारंभ होकर 23 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा। सात दिवसीय यह आयोजन इस वर्ष भव्यता, दिव्यता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बनेगा।

भव्य और दिव्य आयोजन के लिए तैयारियां तेज

जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों और अधिकारियों के साथ बिंदुवार गहन समीक्षा करते हुए कहा कि महादेवा महोत्सव को जिले की सांस्कृतिक पहचान और आस्था के अनुरूप विशेष रूप से सजाया और संजोया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं कलाकारों का चयन समय से सुनिश्चित किया जाए, तथा स्थानीय प्रतिभाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाए। डीएम ने कहा कि महादेवा महोत्सव श्रद्धालुओं, पर्यटकों और कलाकारों का साझा उत्सव है, इसलिए व्यवस्थाओं में उत्कृष्टता, सौंदर्य और अनुशासन का समन्वय होना चाहिए, ताकि किसी भी आगंतुक को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से महोत्सव को सफल और गरिमामय बनाया जाएगा।

सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं पर हुई गहन चर्चा

बैठक में महोत्सव के सुचारू आयोजन के लिए अनेक प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें वित्तीय व्यवस्था, सांस्कृतिक मंच की साज-सज्जा, कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं हेतु उपसमिति का गठन, शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था, क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन तथा विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए जाने के विषय शामिल रहे। डीएम ने निर्देश दिया कि मेला परिसर में झूला, मनोरंजन झांकी और सांस्कृतिक प्रदर्शनी के लिए समुचित स्थान निर्धारित किया जाए। साथ ही, भीड़ प्रबंधन हेतु मजबूत बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, और पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि छुट्टा जानवरों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए पशुपालन विभाग विशेष प्रबंध करे, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही में कोई व्यवधान न हो।

श्रद्धा, सुरक्षा और सौंदर्य का संगम बनेगा महोत्सव

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि पेयजल व्यवस्था के लिए पर्याप्त वाटर टैंकर और अस्थायी हैंडपंप की व्यवस्था की जाए। बोहनिया एवं अभरन तालाबों की सफाई, शौचालयों की मरम्मत और संचालन, विद्युत, प्रकाश, चिकित्सा और साफ-सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को रात्रि में भी सुगमता से दर्शन और भ्रमण में कोई कठिनाई न हो। इसके साथ ही, अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन चिकित्सा सहायता, और संचार समन्वय पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। डीएम ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एलईडी वैन, होर्डिंग और बैनर लगाए जाएं, जिससे आमजन तक सरकार की योजनाओं की जानकारी सरलता से पहुंच सके।

स्थानीय सहयोग से बढ़ेगा आयोजन का गौरव

जिलाधिकारी ने कहा कि महादेवा महोत्सव की सफलता जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने ग्राम प्रधानों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय समाजसेवियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। डीएम ने कहा कि इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों के सहयोग और सहभागिता से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलेगा, बल्कि जिले की सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान भी और मजबूत होगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित; बांटे टूलकिट और चेक MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एम0एस0एम0ई0 दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट और ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की बात कही और कहा, > “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता व ऊर्जा के अनुसार उद्यम लगाकर आगे बढ़ेगा।”उन्होंने फतेहपुर के आकांक्षी जनपद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा जिला और देश की 25 फीसदी आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा, तभी राष्ट्र का सपना सच होगा। इस दौरान अनुभवी उद्यमियों—गोविन्द बाबू टाटा और प्रदीप गर्ग ने भी अपने विचार व अनुभव साझा कर नए युवाओं को प्रेरित किया।प्रमुख सरकारी योजनाएं और कदम:उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य हैं:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा स्वरोजगार योजनाएक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण व टूलकिट योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं विभिन्न वर्ग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमसमारोह में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग और भारी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।