*शोएब की रिपोर्ट चन्दौली***जिला के अलीनगर हुई हादसे के लिए तीन सदस्यों टीम करेंगी जांच, जिलाधिकारी को जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट**चंदौली: जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद गुरुवार की देर शाम जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सर्विस लेन से लेकर नेशनल हाईवे तक कई एंगल से जांच की। जल्द ही नोडल अधिकारी अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे, जिसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।बीते 28 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे रेवसा गांव निवासी सुखराम की पत्नी कुमारी देवी (52), बहू चांदनी (27) और पोता सौरभ कुमार (7) मेघा बाबा का दर्शन करने के बाद छठ पर्व के लिए आलमपुर पोखरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन समेत फरार हो गया। हादसे में मंदिर, मोटरसाइकिल और गुमटी भी क्षतिग्रस्त हुई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार की सड़क दुर्घटना जांच योजना 2023 के तहत जांच समिति गठित की गई। गुरुवार को जांच समिति के नोडल अधिकारी एआरटीओ सर्वेश गौतम, यातायात विभाग के ट्रैफिक इंस्पेक्टर, नेशनल हाईवे और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। टीम ने सर्विस लेन की स्थिति, मोड़ की दृश्यता, चेतावनी बोर्डों की कमी और सड़क की बनावट सहित कई बिंदुओं पर गहराई से जांच की।विभागीय सूत्रों की माने तो जांच रिपोर्ट जल्द ही जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर जो भी विभाग या व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने भी टीम के सामने सर्विस रोड अधूरी होने से आए दिन होने वाले हादसों पर नाराजगी जताई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed