बाराबंकी: रामनगर।विहिप के कार्यकर्ताओं के द्वारा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री,गृहमंत्री,भारत रत्न राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती बुढ़वल चौराहा स्थित विहिप कार्यालय पर मनाई गई।
विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री राहुल कुमार ने कहा कि लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो देश की दिशा और दशा कुछ और होती। आइए स्मरण करें उनके उस कालजयी उदगार को जो उन्होंने उपप्रधानमंत्री के नाते अपने गृह प्रान्त गुजरात की प्रथम यात्रा पर सोमनाथ के ध्वंसावशेष के सामने मन्दिर के पुनर्निमाण का संकल्प लेते हुये व्यक्त किये थे, ” मैं मन्दिर निर्माण का संकल्प नहीं ले रहा हूं बल्कि एक विदेशी आक्रांता द्वारा तोड़े मंदिर पर राष्ट्रीय गौरव के पुनर्प्रतिष्ठा का संकल्प लेता हूँ”
राष्ट्रीय एकत्व के पुरोधा,जिनके दृढ़ता ध्येयनिष्ठा और प्रबल राष्ट्रवाद के भाव के कारण हैदराबाद और जूनागढ़ जैसी रियासतें पाकिस्तान में जाने से बच गईं और देश की एकता और अखण्डता पुनर्स्थापित हो पायी। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद शुक्ला आशुतोष दुबे गोलू त्रिपाठी अरुण आदि उपस्थित रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed