दिनदहाड़े गोकशी करने वाले आरोपियों को भेजा जेल।मुनेश कुमार पत्रकार सहसवान (बदायूं) सहसवान-: पुलिस के अनुसार 381/25 धारा 3/5/8 CS ACT तथा मु0अ0सं0 384/25 धारा 3/5/8 CS ACT के अंर्तगत सहसवान क्षेत्रांतर्गत गोकशी करने वाले वांछित आमिर पुत्र रहीश निवासी मौहल्ला शहबाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ को चौकी नं0 04 के पास बने यात्री शैड से गिरफ्तार किया गया। थाना पर विधिक कार्यवाही करने के उपरान्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा है….पुलिस के अनुसार आमिर पुत्र रहीश निवासी मौहल्ला शहबाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ ने पूछताछ करने पर बताया कि साहब मैं तथा मेरे साथी मौहम्मद शमशेर उर्फ समशीर पुत्र नन्हें खान, शकील अहमद उर्फ बड्डे पुत्र अकील अहमद निवासीगण मौहल्ला नई बस्ती शहबाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ व बहारे आलम पुत्र रईस अहमद निवासी मौहल्ला कटरा शहबाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ के साथ स्थान बदल बदल कर द्वारा गोवंशीय पशुओ का वध करते है, हम लोगो को ओमेन्द्र पुत्र पान सिंह व बाबू पुत्र रामबहादुर उर्फ कर्रू निवासीगण ग्राम कैशो की मढैय्या थाना सहसवान जनपद बदायूँ आवारा गोवशींय पशु उपलब्ध कराते है, तो हम लोग आनन्दीपुर के जंगल में कुँए के पास गोवशींय पशु का वध करते है, और ओमेन्द्र व बाबू हम लोगो की गोवंशीय पशु का वध करने के समय निगरानी भी करते है, उसके बाद हम लोगो के साथ जाकर अपने आप को छिपते छिपाते हुए मास की बिक्री करते है, और बिक्री का जो रूपया आता है, हम लोग आपस में बराबर बराबर बांट लेते है, तथा हम लोगो को मनोज पुत्र सोरन सिंह निवासी ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली थाना सहसवान जनपद बदायूँ आवारा गोवंशीय पशु उपलब्ध कराता है, तो हम लोग ग्राम जुनैदपुर के जंगल में गोवंशीय पशु का वध करते है। मनोज भी हम लोगो के साथ रहकर हम लोगो की निगरानी करता है, उसके बाद उसी प्रकार हमारे साथ मास की बिक्री करते है जो रूपये मिलते है, बराबर आपस में बांट लेते है । *आपके द्वारा मेरे साथी बहारे आलम व मौहम्मद शमशेर उर्फ समशीर, शकील अहमद उर्फ बड्डे, मनोज व ओमेन्द्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है… मैं भी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये इधर ऊधर छिप रहा था ।


