बाराबंकी :रामनगर आर्थिक सामाजिक सांस्कृतिक समृद्धि का आधार गौमाता है उक्त बातें विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राहुल कुमार ने ग्राम राजा पुरवा,सीरबाग तथा मसौली में आयोजित गोपाष्टमी के कार्यक्रम में कही। गौ सेवा व नर सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है।
कार्यकर्ताओं ने गौ माता की विधि विधान से पूजन अर्चन किया। जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद शुक्ल ने गौ माता का माल्यार्पण रोली चंदन एवं जिला मंत्री राहुल कुमार ने आरती की। कार्यकर्ताओं ने गुड़,चना व केला खिलाकर गौ सेवा की। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा,आशुतोष,गोलू,शुभलाल,रामभवन,राममिलन,गुड्डू लोधी आदि उपस्थित रहे। इसी तरह मसौली कस्बा में प्रखंड धर्म प्रसार प्रमुख राम सुमिरन गौतम के संयोजन में गोपाष्टमी कार्यक्रम संपन्न हुआ। विहिप जिला मंत्री/प्रखंड पालक राहुल कुमार ने गौ माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की एवं गुड़ चना लईया व केला खिलाकर गौ सेवा की। गौपाल कों का माल्यार्पण व अंग वस्त्र पहनकर सम्मान किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह सतीश ने कहा कि गौ हत्या बंद हो।गौ संरक्षण संवर्धन के लिए संपूर्ण हिंदू समाज को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर जिला सामाजिक समरसता प्रमुख मनीष कनौजिया आर्या सोनी अगस्त्य सोनी पूजा सोनी आदि उपस्थित रही।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed