जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी।चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज रसौली में सफदरगंज पुलिस द्वारा सोमवार को ‘दंड से न्याय की ओर’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे उपस्थित छात्र छात्राओं को नए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) कानून के बारे में जानकारी दी गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक यमुना प्रसाद पाण्डेय की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में बताया गया कि महिला मिशन शक्ति अब 24 घंटे थाने पर संचालित है, जहां पर महिलाएं महिला मित्र पुलिसकर्मी से अपनी पूरी बात बता सकती हैं। नये बीएनएस कानून उनकी आवाज को मजबूत और न्याय पाने का आसान जरिया साबित होंगे। रसौली चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल ने मौजूद लोगों को बताया कि किस प्रकार से किसी पीड़ित को न्याय मिल सकता है उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस स्तर से संचालित समस्त योजनाओं व प्रबंधनो की जानकारी दी छात्राओं द्वारा नए कानून पर निबंध लेखन एवं कला प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया ।
उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह, कांस्टेबल रमेश पटेल, कांस्टेबल हरिकांत यादव , महिला आरक्षी प्रीती तिवारी ने बालिकाओ को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा जीरो एफआईआर , ईएफआईआर, समयबद्ध न्याय प्रौद्योगिकी एवं फॉरेंसिक उपयोग , महिला एवं बाल संरक्षण , नये अपराध एवं धाराएं पीड़ित केंद्रित प्रावधान व साइबर क्राइम संबंधी अपराध- जो कंप्यूटर, इंटरनेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से किया जाता के प्रति जागरूक करते हुए यातायात के नियमों , बाल विवाह ,पास्को एक्ट, घरेलू हिंसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक ललित कुमार वर्मा, प्रिंसिपल अंजुली वर्मा, अध्यापक अंकित वर्मा, रविन्द्र कुमार वर्मा, अभिषेक मिश्र, पूजा रानी, सत्यम वर्मा, अभय कुमार, फैज वसीम, पतिराम वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *