जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी। जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित परम् संत रमता राम चतुर्भुज स्वामी की तपोस्थली रामपुर धाम में लगने वाले दस दिवसीय रामपुर महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को जैदपुर विधायक गौरव रावत ने फीता काटकर किया। इस दौरान विधायक ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक गौरव रावत ने मंदिर परिसर में बनी रंगोलियों को देखा और बच्चों का हौसला अबजई किया|
महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर विधायक श्री रावत ने भजन संध्या कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया|

मेला अध्यक्ष आनंद मोहन ने बताया कि प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाला यह महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक है। मेला परिसर में झूले, खिलौनों की दुकानें, बिसात खाने, मिठाई एवं खान-पान के स्टॉल अपनी-अपनी परंपरागत जगहों पर सज चुके हैं। उन्होंने कहा कि दस दिनों तक प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। गौरव रावत ने कहा कि रमता राम चतुर्भुज स्वामी की तपोस्थली पर उपस्थित होकर मन को विशेष शांति एवं सुकून मिलता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की हर प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संतोष प्राप्त होता है।
इस अवसर पर मेला अध्यक्ष आनंद मोहन, आलोक कुमार, सिद्धार्थ कनौजिया, मोहित, उत्तम सिंह, रोहित, असद साजिद, ज्ञानेंद्र, ललित, अशुवेंद्र,अश्वनी सहित क्षेत्र के गणमन लोग उपस्थित रहे|

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *