रिपोर्टर अब्दुल रहीम

लोकेशन यूपी गोंडा

  • पुलिस अधीक्षक महोदय गोण्डा के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर की त्वरित कार्यवाही से फ्रॉड की गई धनराशि 2,40,620/- रूपये की धनराशि कराया गया वापस,पैसे वापस मिलने पर पीड़ितों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पीड़ितों ने कोतवाली नगर पुलिस गोण्डा पुलिस को किया धन्यवादः-* जनपद गोण्डा में साइबर फ्रॉड अपराध की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में नोडल अधिकारी श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत व थाना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक श्री विवेक त्रिवेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली नगर साइबर टीम द्वारा पीड़ितों से फ्रॉड की गयी धनराशि को सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए धनराशि 2,40,620/- (दो लाख चालीस छः सौ बीस रूपये) पीड़ितों के खाते में वापस करायी गयी।

आवेदकगण का संक्षिप्त विवरण
• प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव 54514 रूपये वापस
• एड़वांस कम्युनीकेशन सेन्टर 43000/- रूपये वापस
• आदर्श श्रीवास्तव 30,000 रूपये वापस
• विकास कुमा सिंह 19000 रूपये वापस
• खुशबू तिवारी 15010 रूपये वापस
• खुशबू तिवारी 15010 रूपये वापस
• अय्यूब आलम 14617 रूपये वापस
• आमिर अहमद 26306/- रूपये वापस
• मंजू तिवारी 26,724 रूपये वापस
• मुकुल गुप्ता 500 रूपये वापस
• शालनी गौतम 150 रूपये वापस
• केसीआईटी स्कूल 7000/- रूपये वापस
• मनीषा श्रीवास्तव 3799/- रूपये वापस
उक्त पीड़ितो द्वारा अपने रूपये वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए पुलिस अधीक्षक व कोतवाली नगर साइबर पुलिस टीम* को धन्यवाद दिया गया।

जनता को जागरूक करते हुए अपील की गई कि साईबर वित्तीय हेल्पलाइन 1930 पर साईबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल सूचना अंकित कराये । सूचना विलम्ब से देने पर साईबर अपराधियो द्वारा धन निकालने के उपरान्त पैसा वापस होने की सम्भांवना बहुत कम होती है । ऑनलाइन सामान की खरीददारी करते हुये अधिकृत वैबसाइट से ही सामान खरीदे व किसी भी प्रकार के लोभ लुभावने अवसरो/ फर्जी साइट/ धनराशि दोगुना करने वाले अंनजान अवसरो के प्रलोभन में न आयें । किसी भी ऑनलाइन ट्रेडिग साइट व लॉटरी एवं ईनाम जीतने के लालच में आकर धनराशि देने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी व महत्वपूर्ण डाटा शेयर करने से बचना चाहिये । किसी भी प्रकार का ऑनलाईन ट्रेडिग लेने से पूर्व उक्त साइट की पूर्ण जानकारी व स्थानीय बैंक, सम्बन्धित कम्पनी आदि से भलीं भांति इसकी जांच पड़ताल अवश्य करा लें । कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाईन 1930 या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को सम्पर्क करें ।

साईबर सुरक्षा टिप्स

  • ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें
  • किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल,ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें ।
  • सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें
  • अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें
  • अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें
  • ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें
  • पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें
  • ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें
  • साईबर बुलिंग और साईबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें
  • ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें
    -साईबर क्राईम की रिपोर्ट करने के लिए हेल्प लाईन नम्बर 1930 ,
  • NCRP portal. https://cybercrime.gov.in/ एवं इत्यादि सुरक्षा टिप्स की जानकारी दी गयी एवं यह जानकारी अपने घर पर परिवारजनो को भी साझा करने हेतु कहा गया ।

साइबर हेल्पडेस्क टीम
1 . उ0नि0 उदित कुमार वर्मा(नोडल अधिकारी)
2. आ0 पंकज कुमार (साइबर पोर्टल संचालक)
3. म0आ0 शिवनी तिवारी (साइबर पोर्टल संचालक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *