बरेली में अपना दल (एस) का भव्य स्थापना दिवस। एम डी न्यूज़बरेली मे अपना दल का स्थापना दिवस आज मंगलवार को शक्ति प्रदर्शन के रूप में नजर आया, प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों कार्यकर्ता, समर्थक और पदाधिकारी यहां पहुंचे।आज सुबह से ही गांधी उद्यान से लेकर अर्बन हाट तक का पूरा क्षेत्र कार्यकर्ताओं के नारों और झंडों और बैनरों से पूरा इलाका सजा नजर आया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के आगमन पर कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दिया। राष्ट्रीय महासचिव केके पटेल ने कहा, डा. सोनेलाल पटेल के सपने को पार्टी आगे बढ़ा रही है,पश्चिमी यूपी में पार्टी राजनीतिक पकड़ बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही हैं।

रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *