बरेली सुभाष नगर पुलिस ने 791 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा एक युवक, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजा जेल। एम डी न्यूज़ बरेली की सुभाष नगर पुलिस ने 791 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी पर मामला दर्ज कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।सूचना के आधार पर उप निरीक्षक पवन कुमार कुंतल अपनी टीम के साथ सुमंगलम कॉलोनी के पास घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक पॉलिथीन में 791 ग्राम अफीम बरामद हुई।आरोपी ने अपना नाम ललित कश्यप पुत्र जसवीर कश्यप, निवासी करगैना पीपल के पास,थाना सुभाष नगर का रहने वाला बताया है। उसने पुलिस को बताया यह अफीम एक बाइक सवार से खरीदी थी और इसे किसी को बेचने जा रहा था।पुलिस ने ललित कश्यप के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *