जिलाधिकारी ने जनसुनवाई पोर्टल पर संतुष्टि फीडबैक की कमी पर 17 विभागों के अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण। एम डी न्यूज़बरेली जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण पर मुख्यालय से फोन कर शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लिए जा रहे हैं। समीक्षा के दौरान देखा कि संतुष्टि फीडबैक जिला खाद्य एवं विपण अधिकारी खाद्य एवं रसद विभाग में 33.33%, पूर्ति निरीक्षक बहेड़ी का 37.50% पूर्ति निरीक्षक नवाबगंज का 42.86%, बाल विकास परियोजना अधिकारी भुता का 44.44% खनन निरीक्षक खनिज का 50%, चकबंदी अधिकारी बहेड़ी का 50%, खंड शिक्षा अधिकारी आलमपुर जाफराबाद, भुता, अधिशासी अधिकारी मीरगंज, सब रजिस्ट्रार स्टापं बहेड़ी, सीडीपीओ मीरगंज, खंड शिक्षा अधिकारी फरीदपुर का भी 50% रहा है। इसी तरह एलडीएम का 53%, अधिशासी अभियंता विद्युत का 57.14%, जिला आबकारी अधिकारी का 60%, चिकित्साधिकारी बहेड़ी, अधिशासी अधिकारी नवाबगंज का 60% पाया गया है।संतुष्टि फीडबैक अपेक्षित स्तर से कम मिलने पर डीएम ने इन सभी विभागों के अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई पोर्टल पर संतुष्टि फीडबैक की कमी पर 17 विभागों के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने समस्या समाधान में तेजी लाने और कार्यों में सुधार करने के निर्देश दिए। असंतोषजनक स्पष्टीकरण पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।


