बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र के कुतलूपुर गांव के कल्याणी नदी पुल के पास देर रात हुए भयानक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। बेकाबू अर्टिगा कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।


जानकारी के मुताबिक प्रदीप रस्तोगी का परिवार बिठूर से गंगा स्नान कर लौट रहा था। तभी देवा के पास सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एयरबैग तक खुलने का मौका नहीं मिला। आगे बैठे लोगों के शव सीटों से चिपक गए और कार के अगले हिस्से को काटकर शवों को बाहर निकाला गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि प्रदीप रस्तोगी फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला मुंशीगंज में ‘गौरी ज्वेलर्स’ के नाम से दुकान चलाते थे। इस दर्दनाक हादसे में उनका पूरा परिवार खत्म हो गया है।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा/रामानंद सागर।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *