बाराबंकी- उत्तर प्रदेश, जिले के देवा थाना क्षेत्र के कुतलूपुर गांव के पास सोमवार देर रात हुए भयानक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई बेकाबू ट्रक अर्टिगा कार की आमने-सामने से टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परकखच्चे उड़ गए और हादसे में फतेहपुर कस्बे के रहने वाले ज्वैलर्स प्रदीप रस्तोगी 60 वर्ष उनकी पत्नी 55 वर्ष बेटे नितिन 35 वर्ष और नेमिष 15 वर्ष ड्राइवर श्रीकांत शुक्ला 50 वर्ष तथा बालाजी मिश्रा 55 वर्ष और विष्णु उम्र 15 वर्ष को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया था जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जानकारी के मुताबिक प्रदीप रस्तोगी का परिवार बिठूर से गंगा स्नान कर लौट रहा था तभी देवा के पास सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि 14 फीट की लंबी अर्टिगा कर सिमट कर 7 फिट रह गई और एयर बैग तक खुलने का मौका नहीं मिला आगे बैठे लोगों के शव सीटों से चिपक गए इस दर्दनाक हादसे को देखकर लोगों की रूह काँप गई कार कि अगले हिस्से को काट कर लोगों को बाहर निकल गया हादसे की सूचना मिलते ही बाराबंकी पुलिस अधीक्षक जिलाधिकारी बाराबंकी थानों की पुलिस दल मौके पर पहुंचे घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया बताया जा रहा है की प्रदीप रस्तोगी फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला मुंशीगंज मे गौरी ज्वैलर्स के नाम से दुकान चलाते थे इस दर्दनाक हादसे में ज्वैलर के पूरे परिवार समेत 8 लोगों की एक साथ मौत की खबर है जिसने भी सुनी वह सन्न रह गया आसपास से इलाकों से ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और क्रेन की मदद से गाड़ियों का मलवा हटवाकर सड़क पर आवागमन बहाल किया। रिपोर्टर रामानंद सागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed