बरेली। सुभाष नगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 791 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

सूचना के आधार पर उप निरीक्षक पवन कुमार कुंतल ने अपनी टीम के साथ सुमंगलम कॉलोनी के पास घेराबंदी कर युवक को दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पॉलिथीन में 791 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ललित कश्यप पुत्र जसवीर कश्यप, निवासी करगैना पीपल के पास, थाना सुभाष नगर बताया। उसने स्वीकार किया कि उसने यह अफीम एक बाइक सवार से खरीदी थी और किसी अन्य व्यक्ति को बेचने जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टर – गौरव कुमार, एम डी न्यूज़ बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *