इकलाख खान रिपर्टर फतेहपुर

बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र के महमूदपुर गांव में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा आरोपी की तलाश जारी है पुलिस ने मंगलवार को पप्पू नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं दूसरे आरोपी रमेश चंद्र की तलाश में लगातार दबिशे दी जा रही हैं इसी घटना में मंजू देवी नामक महिला के मृत हो गई थी स्थानीय निवासियों के अनुसार अवैध गैस रिफिलिंग का यह धंधा लंबे समय से चल रहा था उनका आरोप है कि स्थानीय प्रशासन की कथित लापरवाही के कारण ही यह घटना हुई मृतक के परिजन अभी भी सदमे में है और सभी दोषियों की गिरफ्तारी तक न्याय की मांग कर रहे हैं कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम गठित की गई है फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *