
बनारस में हज़रत मुहम्मद अक़ील शाह क़ादरी कामिली रहमतुल्लाह अलैह का 12/वां सालाना उर्स बड़ी अक़ीदत व एहतेराम के साथ मनाया गया, बरोज़ सोमवार को फजर
बाद क़ुरान ख्वानी के बाद शाएरों ने नात व
मनक़बत के अशआर पेश किए। हज़रत मौलाना सूफी मुहम्मद ज़कीउल्ला साहब की
ख़ुसीसी तक़रीर हुई। ज़ोहर बाद 2/ बजे क़ुल शरीफ़
हुआ और लंगर ( दावत ए तआम) का एहतेमाम किया गया। असर बाद चादर पोशी
मज़ार शरीफ, और बाद नमाज़े इशा महफ़िल ए समाअ में क़ौवालों ने बेहतरीन कौवाली से
सामईन को महज़ूज़ किया। उर्स में शिरकत करने वालों में ख़ानक़ाहे वलीद पूर के सज्जादानशीन पीरे तरीक़त हज़रत हसन मन्सूर शाह अब्बासी साहब । ख़ानक़ाहे गुलशने पन्जतन के सज्जादानशीन मुहम्मद ज़हीर
अनवर क़ादरी कामिली साहब, सूफी मुहम्मद ज़कीउल्ला साहब, भैयन शाह , मुहम्मद अजमल,लाल मुहम्मद, क़ारी मुहम्मद मुश्ताक़, वग़ैरह के अलावा बजरडीहा मदनपुरा,लोहता,कोटवां के बहुत से मुरीदीन
व मोअतक़दीन ने हिस्सा लिया
