एम डी न्यूज़


बरेली शहर के आकांक्षा एन्क्लेव निवासी नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति अध्यक्ष यासमीन जहां के शिकायती पत्र के आधार पर आंवला थाना पुलिस ने हरीश कुमार समेत नौ नामजद व अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। एसपी दक्षिणी ने बताया कि विवेचना से पाया गया कि फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव अगरास निवासी धर्मेंद्र लाल ने समृद्धि सक्षम जीवन निधि लिमिटेड कंपनी खोली थी। उसकी कंपनी में प्रमोद समेत कई अन्य व्यक्ति शामिल थे। आरोपी जीवित लोगों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर विधवा पेंशन की धनराशि को अपने व परिचित के खातों में ले रहे थे। धर्मेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर सात खातों में कुल 1,23,22,647 रुपये का घोटाला किया गया है। आरोपी साल 2021 से विधवा पेंशन हड़प रहे थे। ये सभी आरोपी सीधे-साधे लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताकर गुमराह करते हुए उनके आधार कार्ड प्राप्त कर लेते थे। उनके नाम से हरीश जनसेवा केंद्र पर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। आरोपियों के कब्जे से छह फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र मिले हैं।आवला पुलिस ने गिरोह के चार जालसाजों को गिरफ्तार किया। इसके बाद एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बुधवार को इस मामले का खुलासा किया। एसपी दक्षिणी के मुताबिक इस गिरोह ने फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपये का घोटाला किया है।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *