प्रयागराज | कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर संगम नगरी प्रयागराज में देव दीपावली मनाई जा रही है। संगम क्षेत्र के घाटों पर 5 लाख से अधिक दीप जलाए गए हैं। संगम क्षेत्र दीपों की जगमगाहट से सजा हुआ है। गंगा-यमुना के प्रमुख घाटों अरैल घाट, किला घाट, काली घाट, दारागंज घाट, नागवासुकी मंदिर, गउघाट को भी लाखों दीपों से सजाया गया है।
नदी घाटों पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीप प्रज्वलन और लेजर शो का आयोजन किया जा रहा है। वहीं परमार्थ निकेतन ने पूरे अरैल घाट को दिए से सजाया है। काशी की तरह प्रयागराज में भी लाखों श्रद्धालु गंगा तटों पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता स्वयं पृथ्वी पर आकर गंगा में स्नान करते हैं। इस दिन दीपदान और गंगा स्नान का विशेष महत्व माना गया है।
इस वर्ष देव दीपावली पर हंस नामक राजयोग और शिव वास योग जैसे शुभ योग बने हुए हैं। ऐसे में दीपदान का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में शाम 5:15 बजे से 7:50 बजे तक है।

MD News रिपोर्टर – अनुज कुमार

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *