
रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं
जनपद बदायूं की नगर पंचायत उसावां में आयोजित राम लीला का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भइया ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
बदायूं उसावा जनपद के उसावा में रामलीला का उद्घाटन दातागंज विधायक और विधायन समिति के सभापति राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भइया ने पिता काटकर इसका शुभारंभ किया।वही इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल सिंह चौहान ने कहा कि राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया पूरे उत्तर प्रदेश में विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं उन्होंने दातागंज में जितना विकास किया है शायद किसी विधायक ने नहीं किया होगा इस कार्यक्रम में आकर रामलीला की शोभा बढ़ाई और फीता काट कर रामलीला शुभारंभ किया।इसके लिए मै उनका धन्यवाद करता हूं।भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भइया ने इस मौके पर कहा कि भाजपा सरकार देश ही नहीं पूरे विश्व में नाम कमा रही है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश के नाम रोशन होने की बात कही।

विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बाबू भैया ने रामलीला और सनातन धर्म को हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग बताया उन्होंने कहा कि भगवान राम जब वनवास गए थे तब भी राम थे लेकिन जब वापस लौटे तो वह भगवान बन गए वहीं उसावां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार सिंह ने कहा भगवान राम से हम सबको सीखना चाहिए सभी को प्रभु राम के बताये रास्ते पर चलना चाहिए। जिससे जीवन सफल हो सके। वही रामलीला समिति के सभी कार्यकर्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह, वर्तमान मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी, ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह, वार्ड सभासद उमेश कश्यप, ध्रुव चौहान, राजकुमार सागर, पवन गुप्ता ,विनोद कुमार गुप्ता ,भाजपा युवा नेता सोनू पंडित, और सभी सभासद गण उपस्थित रहे।
