थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 121/25, धारा 61(2)(a), 137(2), 87, 64(2)(M) बी0एन0एस0 एवं धारा 16/17 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त पुनवासी बिन्द पुत्र स्व0 झरिहंग निवासी ठठरा, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त प्रकरण में अभियुक्त चन्दन बिन्द (पुत्र) को पूर्व में दिनांक 01.07.2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

थाना मिर्जामुराद पर लिखित सूचना दी गई थी कि उसकी पुत्री को अभियुक्त चन्दन बिन्द ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। अभियुक्त पुनवासी बिन्द (पिता) द्वारा उक्त घटना में सहयोग किया गया तथा जानकारी होने के बावजूद विवेचना के दौरान कोई सहयोग नहीं किया गया।

अपहृता के बयान एवं संकलित साक्ष्यों के आधार पर थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा धारा 61(2)(a), 64(2)(M) बी0एन0एस0 एवं 16/17 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई तथा अभियुक्त पुनवासी बिन्द को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया है।

मुन्ताज अली

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *