ब्रेकिंग न्यूज – बाजना, मथुरा

रिपोर्टर: दीपक कुमार

मथुरा से बड़ी खबर:
जनपद मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बाजना में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज गुरुवार, 6 नवंबर को दोपहर लगभग 1:40 बजे एक ट्रक में अचानक आग लग गई।

जानकारी के अनुसार, किमी संख्या 60 (नोएडा से आगरा मार्ग) पर चल रहे ट्रक संख्या MP07HB4245 में आग की लपटें उठती देख पुलिस गश्त दल ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को किनारे रुकवाया और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही फायर टेंडर टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सौभाग्य से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

पुलिस द्वारा ट्रक को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया जा रहा है। फिलहाल यातायात व्यवस्था सामान्य है और मौके पर शांति बनी हुई है।

– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मथुरा

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *