एम, डी, न्यूज़ चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर, खतौली।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एवंम थाना प्रभारी निरीक्षक खतौली दिनेश चन्द्र बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस को दिनांक 05.11.2025 की रात्रि में थाना खतौली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भूड़ में दो पक्षों के बीच मारपीट व अवैध शस्त्रों से फायरिंग की जा रही है। सूचना पर थाना खतौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो मोहल्ले में अफरा-तफरी व दहशत का माहौल था। पुलिस द्वारा फायरिंग रोकने की चेतावनी दी गई, परंतु दोनों पक्षों द्वारा आपसी रंजिश के कारण एक-दूसरे पर फायरिंग जारी रखी गई। पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए मौके पर घेराबंदी कर प्रथम पक्ष के रोहित पुत्र निर्भय निवासी मोहल्ला अद्वैत विहार थाना खतौली तथा द्वितीय पक्ष के अंकुर पुत्र दिनेश निवासी मोहल्ला गीतापुरी भूड़ कस्बा व थाना खतौली को गिरफ्तार कर लिया गया।अन्य फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए टीम  गठित की गयी है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *