राहगीरों ने घायल महिला को अस्पताल में कराया भर्ती, पिकअप चालक फरार

बदायूँ : तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अपने बच्चे को स्कूल छोड़ कर आ रही स्कूटी सवार महिला को रौंद दिया। हादसे में घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक उघैती थाना क्षेत्र के गांव बरवारा निवासी दुर्वेश अपनी बेटी को नरैनी के एक स्कूल में छोड़कर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान सहसवान की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से आ रही स्कूटी को रौंद दिया। हादसे में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के एक घंटे तक सूचना के बाद ना तो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और न ही एंबुलेंस पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पिकअप सवार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया। कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप स्कूटी की टक्कर की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस को भेजा गया था। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया गया हैं। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *