सहसवान : हाफिज अबूजर पुत्र अकरम निवासी मोहल्ला क़ाज़ी को दरगाह कदम रसूल के पास एक थ्री व्हीलर ने जोरदार टक्कर मार दी । जिससे युवक घायल हो गया । लोगों ने थ्री व्हीलर को मौके पर ही पकड़ लिया और घायल को प्राइवेट चिकित्सक के यहां पहुंचाया बताया जा रहा है । जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है । घायल के परिवार वालों को जैसे ही पता चला वह रोते पीटते अस्पताल पहुंच गए है । जहां डॉक्टरों ने उसे बाहर ले जाने की सलाह दी है बताया जाता है अबूजर सोमवार दोपहर जो ईको और बाइक का एक्सीडेंट हुआ था उस जगह को देखने के लिए गए हुए थे। जहां उन्हें थ्री व्हीलर ने जोरदार टक्कर मार दी । जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। थ्री व्हीलर और उसका चालक कोतवाली में बंद है।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *