बरेली, 4 जुलाई। प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग एवं महानिदेशक उपाम/नोडल अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने कहा कि सड़क सुरक्षा से सम्बंधित सभी स्टेक होल्डरों के साथ एक गोष्ठी कर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उपाय किए जाएं। उन्होंने जनपद बरेली के उप जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वह अपने अपने ग्रामीण इलाकों में प्रधान एवं नगर पंचायत के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का प्रचार प्रसार किया जाए। प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग एवं महानिदेशक उपाम/नोडल अधिकारी आज कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अर्न्तगत किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. आर.डी. पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वी.के. सिंह, पुलिस अधीक्षक (यातायात), उप परिवहन आयुक्त बरेली (परिक्षेत्र), बरेली, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), शिक्षा विभाग के अधिकारी, एनएचएआई के अधिकारी, चिकित्सा विभाग, समस्त उप जिलाधिकारी सहित जनपद के अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग एवं महानिदेशक उपाम/नोडल अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा बनाये गये रोड सेफ्टी क्लब में अधिक से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में पैरेन्टस मीटिंग में भी अभिभावकों को सड़क सुरक्षा जागरूकता के बारे में बताया जाये तथा अभिभावक अपने बच्चों को उसी बस से विद्यालय भेजें जो बस पूर्ण अधोमानक के अनुरूप हो। उन्होंने कहा कि नये लाइसेंस बनवाने वाले व्यक्तियों को लाइसेंस टेस्ट के समय रोड सेफ्टी की गाइडलाइन के बारे भी जानकारी दी जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शोरूम डीलर वाहन का विक्रय करते समय वाहन क्रय करने वाले व्यक्तियों को रोड सेफ्टी गाइडलाइन के साथ वाहन हस्तगत करें। प्रमुख सचिव ने परिवहन विभाग को बिना फिटनेस स्कूल वाहन की सूची नगर निगम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम उन सभी बसों को आई.टी.एम.एस. के माध्यम से निगरानी करें कि बिना फिटनेस वाहन यदि किसी चौराहे से पास होता है तो उन बसों का तत्काल विवरण परिवहन विभाग को प्रेषित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि परिवहन विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्रमुख सचिव ने सघन अभियान चलाकर ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाये जाने के निर्देश दिये गये है।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट : आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!