बाराबंकी डीएम शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई 77 अवैध अस्पताल पैथोलॉजी व क्लिनिक सील।
बाराबंकी. जिलाधिकारी बाराबंकी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई जिले में मचा हड़कंप जिला अधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी के सख्त निर्देश पर सीएमओ बाराबंकी अवधेश यादव द्वारा गठित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेन्टरो के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को स्वास्थ्य विभाग ने अंजाम दिया है अप्रैल से नवंबर 2025 तक 7 महीने में चली गोपनीय जांच में में कुल 77 फर्जी बिना लाइसेंस बिना रजिस्ट्रेशन और बिना रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के चल रहे हैं अस्पतालों पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया गया है यह कार्रवाई जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की परीदृश्यता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है स्थानीय स्तर पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई की जनता सराहना कर रही है स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डीएम के आदेश पर जिले के अलग-अलग ब्लॉकों देवा फतेहपुर बेलहरा रानीगंज सूरतगंज हैदरगढ़ दरियाबाद त्रिवेदीगंज जैदपुर टिकैत नगर आलापुर सुबेहा इचौली निंदूरा महमूदाबाद बिबियापुर आदि क्षेत्र में गोपनीय जांच में पुष्टि हुई अवैध अस्पतालों और क्लिनिको की और डायग्नोस्टिक सेंटरों की जिला अधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी ने कहा जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं से किसी भी प्रकार का कोई भी समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा अवैध क्लिनिक फर्जी लैब और झोलाछाप जिकित्सको के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी शख्ती के साथ जारी रहेगा कार्रवाई में जिन प्रमुख संस्थाओं को सील किया गया है उसमें शामिल नाम कुछ इस प्रकार हैं अजय कुमार वर्मा नैना पाली क्लीनिक तिरुपति हॉस्पिटल डॉक्टर गौरव कुमार क्लिनिक सिटी नर्सिंग होम एंड सर्जिकल सेंटर मयंक श्रीवास्तव मनीष पैथोलॉजी लखनऊ हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर राम अचल यादव क्लिनिक विजय कुमार क्लिनिक दीपक वर्मा क्लिनिक आरोग्य हेल्थ केयर पी एल रावत क्लिनिक शिव आरोग्य क्लिनिक एकता हॉस्पिटल परफेक्ट नर्सिंग होम आरके वर्मा क्लिनिक हिंद डायग्नोस्टिक सेंटर जन्नत हॉस्पिटल शिव डायग्नोस्टिक सेंटर मैक्स पाली क्लीनिक बृजेंद्र वर्मा क्लिनिक अंशिका लक्ष्य हॉस्पिटल पैथोलॉजी रिलीफ हेल्थ केयर इनाया पाली क्लीनिक शिवकुमार विश्वास क्लिनिक साँई डेंटल क्लिनिक केसरी नंदन हॉस्पिटल हर्षा पाली क्लीनिक एम एस डायग्नोस्टिक सेंटर चरक कलेक्शन सेंटर अपेक्स डायग्नोस्टिक सेंटर एसएस हॉस्पिटल श्री अनंत हॉस्पिटल यश हॉस्पिटल श्री लोधेश्वर महादेवा हॉस्पिटल नेशनल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर आदि सील किए गए।
रिपोर्टर रामानंद सागर के साथ मंडल ब्यूरो चीफ तेज बहादुर शर्मा की रिपोर्ट

