MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

जनपद मुजफ्फरनगर कस्बा शाहपुर क्षेत्र के ग्राम शोरम में आयोजित की जा रही सर्वखाप महापंचायत में जम्मू–कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी के प्रस्तावित आगमन एवं कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 16नवंबर2025 दिन रविवार को देर शाम जिलाधिकारी DM उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP संजय कुमार वर्मा द्वारा कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड सहित संपूर्ण क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के दृष्टिगत की गयी आवश्यक तैयारियों का गहन अवलोकन किया तथा भीड़-प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, ड्यूटी-प्वाइंट, पार्किंग क्षेत्र, बैरिकेडिंग एवं अन्य सुरक्षा उपायों को लेकर अधिनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
